फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The basic task of man is to remain engaged in good deeds: Prem Bhushan Ji Maharaj

मनुष्य का मूल कार्य है सत्कर्म में लगे रहना : प्रेम भूषण जी महाराज

Sat, 16 Nov 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The basic task of man is to remain engaged in good deeds: Prem Bhushan Ji Maharaj
भगवान और भक्त के बीच के भक्ति का एक ही मात्रा नाता होता है। भक्त को बहुत प्रकार नहीं, भक्ति के केवल एक पथ का चुनाव समय रहते कर लेना चाहिए। मनुष्य का मूल कार्य है सत्कर्म में लगे रहना, लेकिन अधिसंख्य लोग मूल को ही भूलकर बैठ जाते हैं। यह बातें शनिवार को बीआरपी मैदान में आयोजित सात दिवसीय रामकथा में प्रेमभूषण महाराज ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान और सत्कर्मों में जिसकी जितनी श्रद्धा होती है, उतना ही हमारा कल्याण भी होता है। मनुष्य को संसार की चर्चा और चिंता करने से पहले स्वयं के बारे में विचार करने की जरूरत है। हमें अपने स्वयं के लिए भगवान के आश्रय में जाने की आवश्यकता होती है किसी और के लिए नहीं। भक्ति पथ पर रहने के लिए ही निरंतर भगवान की कथा का श्रवण करना आवश्यक है। केवल जगदीश में रहने से ही कल्याण होगा। रामकथा के अंतिम दिन कथा शुरू होने से पहले मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। तत्पश्चात कथा शुरू हुई। पूर्णाहुति सत्र में भगवान श्रीराम राज्याभिषेक की झांकी अद्भुत सजाई गई थी। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने खूब बधाइयां गाई और नृत्य किए। महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी सारा कार्य छोड़ कर भगवान राम के कार्यों को ही पूरा करने में हमेशा लगे रहते थे। इसी प्रकार मनुष्य को अपना जो कार्य है निष्ठा और लगन से करना चाहिए।जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी व्यासपीठ की आरती उतारी। यह कथा सेवाभारती के बैनर तले चल रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, अरविंद सिंह, संजय पांडेय, डॉ. आरएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed