फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The audience was moved by the story of Rama's coronation

Jaunpur News: राम के राज्याभिषेक की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रोता

Sun, 15 Mar 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the story of Rama's coronation
बदलापुर। कस्बे के तखागंज में आयोजित रामकथा के अंतिम दिन शुक्रवार को कथावाचक उमादास महराज ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाकर भाव विभोर कर दिया। कथा व्यास उमादास महाराज ने कहा कि 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर जब भगवान श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे तो पूरी नगरी दीपों से जगमगा उठी। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छा गया। भगवान राम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इसके साथ ही अयोध्या में रामराज्य की स्थापना हुई। सभी लोग सुखी, समृद्ध और धर्म के मार्ग पर चलने वाले थे। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा का प्रतीक है। यदि मनुष्य उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले तो समाज में शांति और सद्भाव स्थापित हो सकता है। कथा के दौरान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। अंत में आयोजक राजन गुप्ता ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed