{"_id":"6681cb6c900088421f03f204","slug":"the-atmosphere-was-inconsolable-as-soon-as-the-dead-body-reached-home-jaunpur-news-c-193-1-va11001-118080-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शव घर पहुंचते ही माहाैल गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शव घर पहुंचते ही माहाैल गमगीन
विज्ञापन
खेतासराय। प्रतापगढ़ में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित आसपुर देवसरा थाने के नगर हाईवे पर शनिवार की देर रात पावर हॉउस के सामने कार सवार ने खेतासराय के मनेछा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दंपती को रौंद दिया था। रविवार की सांयकाल शव मनेछा गांव पहुंचा तो माहाैल गमगीन हो गया।
मनेछा गांव निवासी नरसिंह शर्मा (50), उनकी पत्नी सुदामा के साथ मोटसाइकिल से शनिवार की सुबह दस बजे अपनी भांजी के घर (प्रतापगढ़) चांदा के लिए निकले थे। करीब चार बजे वहां से वापस घर के लिए निकले तो लखनऊ-वाराणसी हाईवे के आसपुर देवसरा ढकवा में दर्शन कर लौट रहे कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे सुदामा की माैके पर मौत हो गई। नरसिंह शर्मा की उपचार के दौरान माैत हो गइ्र। कार चालक की भी मौत हो गई। रविवार की शाम नरसिंह और उनकी पत्नी के शव घर पहुंचे तो परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के चार पुत्र रणजीत, शुभम, अमन और शिवम हैं। केवल दो की ही शादी हुई है।