फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The artists set the mood in Kajari

Jaunpur News: कजरी में कलाकारों ने बांधा समां

Mon, 21 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The artists set the mood in Kajari
मियांचक बाजार में कजरी मुकाबले को सुनती महिलाएं। संवाद
बरसठी। हंसिया (मियांचक) बाजार में रविवार को विराट कजरी मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में भदोही की प्रसिद्ध गायिका डिंपल बिंद और जौनपुर के लोकगायक महेंद्र यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। कजरी के सुरों पर श्रोता देर शाम तक झूमते रहे। यह आयोजन दोपहर बाद से शुरू होकर शाम तक चला। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि कजरी हमारी मिट्टी की पहचान है। सावन में गाई जाने वाली कजरी लोक संस्कृति को जीवंत रखती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी लोक कला और विरासत से जुड़ने का मौका मिलता है। सपा के प्रदेश सचिव कर्मानंद यादव ने कहा कि कजरी महोत्सव पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कजरी और बिरहा जैसी लोक कलाएं भारतीय संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस दौरान रोहित दुबे, विवेक यादव, हरिश्चंद्र बिंद, डॉ. राम कृपाल बिंद, डॉ. जगदीश बिंद आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed