फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The angry at not being vaccinated

टीका नहीं लगने पर हुए नाराज

Thu, 14 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The angry at not being vaccinated
जिलाधिकारी ने बुधवार को अपने द्वारा गोद लिए गांव सरायवीरू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों के ग्रोथ चार्ट रजिस्टर का अवलोकन किया।
विज्ञापन


 जिसमें समय पर निर्धारित टीके नही  लगाए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं डियूलिस्ट का रजिस्टर नहीं बनाए  जाने पर संबंधित को फटकार लगाई आैर उसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दुबारा खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने  जिला कार्यक्रम अधिकारी को ऑगनबाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन कराने व पौष्टिक आहार दुगना देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कहा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आशा, एएनएमए व आंगनबाड़ी द्वारा पोषाहार देने और अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह लाभार्थियों को दिया जाए। जिससे महिलाओ में खून की कमी दूर हो सके।

डियूलिस्ट के अनुसार ही पोषाहार, टीकाकरण व दवा आदि उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीडीपीओ को सभी रजिस्टर शीघ्र ठीक कराने सहित सभी को कार्य करने और रजिस्टर तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर सीएमओ डा. दिनेश यादव, केराकत एसडीएम, सीओ व एसओ आदि उपस्थित रहें।  इसके बाद डीएम ने प्राथमिक चिकित्सालय मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया।

 इस दौरान डक्टरों को गर्भवती महिला के बच्चें होने के उपरान्त 48 घण्टे तक महिला को चिकित्सालय पर ही रोकने और महिला का रजिस्ट्रेशन होने के 10 दिन के अन्दर ही बैंक खाता खोलवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed