फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The anarchists pulled the coupler of the goods train, separated from the engine compartment

अराजकतत्वों ने खींचा मालगाड़ी का कपलर, इंजन डिब्बे से हुआ अलग

Sat, 12 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
The anarchists pulled the coupler of the goods train, separated from the engine compartment
बदलापुर। क्षेत्र के विठुआकला रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की शाम पांच बजे एक मालगाड़ी का इंजन अराजकतत्वों की ओर से कपलर खींचे जाने से डिब्बे से अलग हो गया। गनीमत यह रही कि सिग्नल न मिलने से चालक ने मालगाड़ी को रेलवे क्रासिंग पर खड़ा किया हुआ था। इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन सिग्नल मिलते ही चालक ने जब मालगाड़ी आगे बढ़ाया तो इंजन के अलग होने की जानकारी हुई। गार्ड और चालक ने मिलकर कपलर को जोड़कर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया। आधे घंटे तक मालगाड़ी रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी विठुआकला रेलवे क्रासिंग पर शाम पांच बजे पहुंची। इस दौरान सिग्नल नहीं होने से चालक ने मालगाड़ी को रोक दिया और सिग्नल मिलने का इंतजार करने लगे। इसी बीच अराजकतत्व ने मालगाड़ी के इंजन और डिब्बा का कपलर खींच कर खोल दिया। सिग्नल मिलने पर जब चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाया तो इंजन डिब्बा से अलग हो गया। इसकी जानकारी होने पर चालक और गार्ड ने कपलर को जोड़ा। इसके बाद ट्रेन को लेकर आगे बढ़े। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी बिठुआकला रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही। हालांकि इस दौरान किसी ट्रेन के गुजरने का समय नहीं था, जिससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बिठुआकला रेलवे क्रासिंग पर सिग्नल न होने पर मालगाड़ी को चालक ने रोक दिया था। इसी बीच किसी अराजकतत्व ने कपलर को खींच दिया। इससे इंजन डिब्बे से अलग हो गया। सिग्नल मिलने पर जब चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाया तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद चालक और गार्ड ने कपलर जोड़ की ट्रेन को आगे बढ़ाया। कोई ट्रेन प्रभावित नहीं रही। - स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed