फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The agreement between the unions and the University

कर्मचारी संघ और विवि के बीच नहीं बनी सहमति

Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The agreement between the unions and the University
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। गुरुवार को तीसरे दिन भी कर्मचारियों का अनशन जारी रहा।
विज्ञापन


 तीन सूत्री मांगों के लेकर सुबह ही कर्मचारी संघ प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी संघ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


शिक्षक संघ भी कर्मचारी संघ के समर्थन में उतर गया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह, डा. जगदीश सिंह दीक्षित, डा. राकेश सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. विजय प्रताप तिवारी ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में तैनात जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है उनके आश्रितों को अभी तक नौकरी पर नहीं रखा गया।

संघ ने कई बार शासन और विवि प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया लेकिन उनकी समस्या की अनसुनी कर दी जा रही है। बुधवार को रजिस्ट्रार ने वार्ता के लिए शाम 4.30 बजे का समय दिया था।


 संघ के लिए कुलपति कार्यालय में वार्ता के लिए गए थे। करीब आधे घंटे तक इंतजार किए लेकिन कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।

संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन संघ की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। यदि कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई तो संघ के पदाधिकारी आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। धरना सभा में सुरेश श्रीवास्तव, शांति प्रकाश मिश्रा, संपूर्णांनंद पांडेय, कयामुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed