फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The agents demonstrated for the demand to increase the bonus on the policy

पॉलिसी पर बोनस बढ़ाने की मांग को लेकर अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The agents demonstrated for the demand to increase the bonus on the policy
जौनपुर। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलेभर में कामकाज बंद कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। शाखा प्रथम जौनपुर के शाखा अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह से अभिकर्ता हड़ताल पर रहे। जिसके चलते शुक्रवार को दिन भर काम काज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

राजीव सिंह ने कहा कि सरकार आईआरडीए एवं मैनेजमेंट अभिकर्ताओं के साथ अन्याय पूर्ण रवैया अख्तियार कर रहा है। महामंत्री सुशील दुबे ने कहा कि किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पॉलिसी पर बोनस बढ़ाई जाए, केवाईसी पॉलिसी धारकों के केवल एक बार लिया जाए। 5 साल से ज्यादा समय की पॉलिसी को चालू करने का आदेश दिया जाए, 5 साल से वही कमीशन दिया जा रहा है उसे बढ़ाया जाए। मेडिक्लेम बढ़ाया जाए। इस मौके पर महेश यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, बबलू उपाध्याय, आजाद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, शेखर साहू, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, संजय तिवारी, दीपिका कुमारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

शाहगंज: भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा शाहगंज परिसर में अभिकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। बाहों में काला पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर संजय सिंह, दिलीप अग्रहरि,संतोष मिश्रा, लालता प्रसाद, फतेह बहादुर, विनोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: अभिकर्ताओं ने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुख्य द्वार पर शान्तिपूर्ण धरना दिया। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह ,चंचल कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार, अनिल कुमार पांडेय ,शिवप्रसाद ,उमेश चंद सोनी शामिल रहे।

बदलापुर: भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में जितेंद्र दुबे ,अमरदेव विश्वकर्मा, इन्द्रजीत यादव, सत्य शंकर दुबे ,रामाश्रय गिरी, जय नाथ विश्वकर्मा, संतोष कुमार यादव ,शीतला प्रसाद यादव , दुर्गा प्रसादपाल, रमाशंकर मौर्य तथा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed