फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Terrorists accused of working explosion case

श्रमजीवी विस्फोट कांड के आरोपी कड़ी सुरक्षा में पेश

Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Terrorists accused of working explosion case
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट के आरोपी हिलाल व नफीकुल विश्वास कड़ी सुरक्षा में पेश किए गए।
विज्ञापन

आरोपी नफीकुल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने कोर्ट में कहा कि वह दो जमानतदार देने को तैयार है । हालांकि पिछली तिथि पर कहा था कि उसके पास जमानतदार नहीं है। बांग्लादेश निवासी हिलाल ने कहा कि वह दूसरे देश का रहने वाला है इसलिए वह जमानतदार देने में असमर्थ है।उसका निजी मुचलका ही स्वीकार किया जाय। आरोपियों के बार-बार जमानत के संबंध में अपनी बात बदलने के कारण शनिवार को भी बहस नहीं हो पाई। बता दें कि 28 जुलाई 2005 को श्रमजीवी ट्रेन बम विस्फोट कांड में हिलाल पर ट्रेन में बम रखने का आरोप है। नफीकुल विश्वास पर अन्य आरोपियों को सहयोग करने का आरोप है।दो आरोपियों को पहले ही मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है जिसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed