फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tent businessman hanged himself after killing three children, wife, all five died

खत्म हुआ पूरा परिवार: चारपाई पर तीन बच्चों के शव, जमीन पर मां..और फंदे पर लटका था नागेश, देख सन्न हुए लोग

Wed, 05 Jul 2023 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक टेंट व्यवसायी ने अपने तीन बच्चों व पत्नी को मारकर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में पांचों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tent businessman hanged himself after killing three children, wife, all five died
खत्म हुआ पूरा परिवार: चारपाई पर दो बच्चियों का शव, जमीन पर मां का..फंदे पर लटका था नागेश, देख सन्न ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव में बुधवार की सुबह एक टेंट व्यवसायी ने अपने तीन बच्चों व पत्नी को मारकर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में पांचों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra: वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पुलिस कर्मी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो हिस्सों में बंटा शरीर
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी नागेश कठियांव मार्ग पर टेंट का व्यवसाय करता था। बुधवार की सुबह देर तक जब नागेश के परिवार का कोई नहीं जगा तो लोगों ने उसके भाई को फोन करके बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने जब दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो नजारा देखकर अवाक रह गए। घर के एक कमरे में चारपाई पर दो बेटियों निकिता और आयुषी, पुत्र आदर्श के शव पड़े थे। थोड़ी दूरी पर पत्नी राधिका का भी शव पड़ा था। नागेश फंदे से लटक रहा था। परिवार के सदस्यों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया गया यह अभी पता नहीं चल सका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed