{"_id":"2f83379b3c9e850bffe70ddfb93d3d73","slug":"tenacity-site-s-shabad-kirtan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप स्थल पर हुआ सबद-कीर्तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप स्थल पर हुआ सबद-कीर्तन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चाचकपुर स्थित सिखों के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर के तप स्थल पर रविवार को वार्षिक सत्संग की कड़ी में सबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
सत्संग में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। सत्संग के बाद अरदास, प्रसाद वितरण और लंगर का आयोजन किया गया।
सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सुखमनी साहब का पाठ किया गया। 12 बजे से एक बजे तक गुरुद्वारा रासमंडल के ग्रंथी ज्ञानी जिउपाल सिंह द्वारा कीर्तन किया गया।
बस्ती से आए रागी जत्था के ज्ञानी प्रदीप सिंह, परविंदर कौर और उनके सहयोगियों द्वारा गुरुवाणी की सबद कीर्तन किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष दिनेश टंडन, मीडिया प्रभारी गुरुवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने गुरुचरणों में मत्था टेका। इस अवसर पर श्रीगुरु सिंह सभा और गुरु सेवक जत्था के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जिउपाल सिंह की देखरेख में हुआ।