फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ten injured by a tempo filled with wedding dress

बरातियों से भरा टेंपो पलटने से दस जख्मी

Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ten injured by a tempo filled with wedding dress
करंजाकला। जिले की सीमा से सटे आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के मसीरपुर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो से टकराकर बरातियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दस लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। सभी घायल आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम वर्धा निवासी बड़ेलाल के पुत्र श्रवण के बरात देवगांव थाना क्षेत्र के पल्हना स्थित मंदिर के लिए जा रही थी। कुछ बराती टेंपो में सवार थे। मसीरपुर गांव के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार शिवलोचन (30), सोनू (28), प्रीति (15), कुसुम सरोज (40), विमलेश प्रजापति (25), रानी (5), कमला देवी, शारदा देवी समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया। हादसे में टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed