{"_id":"654bd0e6b45b6289da054487","slug":"temporary-firecracker-shops-will-be-set-up-from-today-permission-granted-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-7963-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आज से लगेंगीं अस्थायी पटाखा की दुकानें, मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आज से लगेंगीं अस्थायी पटाखा की दुकानें, मिली अनुमति
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन की तरफ से दिवाली को लेकर पटाखें की अस्थायी दुकानों के संचालन के लिए अनुमति दी जाती है। इसको लेकर शहर में सिटी मजिस्ट्रेट तो ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम अनुमति दे रहे हैं। जिला मुख्यालय पर चार दिन, तहसीलों में तीन व दो दिन के लिए सार्वजनिक मैदानों में अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
जिला मुख्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी के यहां कुल 75 आवेदन आए। इसमें आवेदन करने वाले लोगों से पहचान पत्र, 500 रुपये का चालान, अग्निशमन की एनओसी, थाने से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद स्वीकृति दी जा रही है। इस बार पटाखें की दुकानें बीआरपी इंटर कॉलेज व जौनपुर जंक्शन स्थित राज कॉलेज के मैदान में लगाई जाएंगी। यह नौ से 12 नवंबर तक दुकानें लगेंगी। जिला प्रशासन की तरफ से 75 अस्थायी दुकानों के लिए अनुमति दी गई है।
बदलापुर: तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णा नगर में 11 व 12 नवंबर को दुकानें लगाई जाएंगी। प्रशासन की तरफ से कुल 11 अस्थायी दुकानें लगाने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
मछलीशहर : उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि नगर के फौजदार इंटर कालेज के मैदान में पटाखें की दुकानें लगती हैं। करीब 30 से 40 दुकानें लगती हैं। तीन दिन तक दुकानें लगाई जाएंगी। पटाखा बेचने के लिए अनुमति लेने के लिए आवेदन पत्र जमा हो रहे हैं। मछलीशहर नगर से 25 आवेदन पत्र जमा हुए हैं।
गौराबादशाहपुर : कस्बे के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण के पास लगेगी पटाखों की दुकान कस्बे में दो लाइसेंस धारी दुकानदार है, बाकी आवेदन दस लोगों ने किया हैं।
मड़ियाहूं : उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव ने बताया कि पांच आवेदन आए हैं। तीन दिन तक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में अस्थायी पटाखे की दुकानें लगेंगी। केराकत: तहसील में अभी तक अस्थायी दुकानों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं है। नार्मल स्कूल केराकत के मैदान पर तीन दिन अस्थायी पटाखें की दुकानें लगती हैं।
मानक पूरा करने वालों को अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। शहर में चार दिनों तक दुकानें लगेंगी। शहरी क्षेत्रों में अगर बिना लाइसेंस व मानक के विपरीत पटाखों की दुकानें चल रही हैं तो उनके खिलाफ भी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - जलराजन चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट।