फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tempo overturned with riders, six injured including driver

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, चालक समेत छह घायल

Tue, 05 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned with riders, six injured including driver
बदलापुर। कस्बे के महराजगंज रोड पर मंगलवार की दोपहर बेकाबू टेंपो पलटने से चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तीन घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेदौली गांव निवासी टेंपो चालक शिवकुमार उर्फ बिहारी (40) सवारी लेकर तेज रफ्तार में महराजगंज की ओर जा रहा था। सिंह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक शिवकुमार के अलावा टेंपो में सवार सुशीला (40), राजकुमारी (55) निवासी बासूपुर महराजगंज, ऊषा देवी (38) पत्नी रामविलास, मनभा (30) पत्नी लालमणि उमरी महराजगंज और हरीलाल (65) निवासी पकड़ी थाना महराजगंज दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को टेंपो से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जा गया। प्रारंभिक उपचार के बाद चालक शिवकुमार, ऊषा देवी और हरीलाल को गंभीर चोट के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed