फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Telemedicine facility will be provided from the control room

कंट्रोल रूम से मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा

Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine facility will be provided from the control room
जौनपुर। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने कहा कि एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम में टेली टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। नामित अधिकारी व चिकित्सक एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्रतिदिन कोविड-19 की दवाइयों से संबंधित जानकारी देने के साथ समस्या के निराकरण करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्य के समुचित ढंग से निर्वहन एवं संबंधित सूचना को संकलित करने के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य 9918781406 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो प्रतिदिन अपने सहयोगी प्रभारियों के माध्यम से मरीजों से दूरभाष के माध्यम से हुई वार्ता तथा दिए गए परामर्श की जानकारी सीडीओ उपलब्ध कराएंगे। प्रात: 8 से सायं 4 बजे तक सहयोगी प्रभारी अधिकारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार दुबे, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी 9919497661 डॉ. इंद्रपाल, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी 9984235997 एवं टेलीमेडिसिन के लिए डॉ. आरएस कुशवाहा 9415621736 सायं 4 से रात्रि 12 बजे तक सहयोगी चिकित्सक डॉ. जयशंकर चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी 8534961263, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी 9449294509 एवं टेलीमेडिसिन के लिए डॉ चंद्रशेखर 6307824516 रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक सहयोगी प्रभारी चिकित्सक के रूप में डॉ रवि कांत वर्मा चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक यूनानी 8005090251 डा. श्रीकांत पाण्डेय 9670259764 एवं टेलीमेडिसिन के लिए डॉ. आरके जायसवाल 9451772800 की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed