फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager who went to bath died due to drowning in the river

Jaunpur News: नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत

Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bath died due to drowning in the river
महराजगंज क्षेत्र के पड़री भवानीगढ़ गांव स्थित सई नदी में रविवार को नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन बिलख पड़े। शव को परिजन घर ले आए।
विज्ञापन

कोइरीपुर गांव निवासी नितिन गौड़ (16) पुत्र श्रीकांत गौड़ जगन्नाथ शिक्षण संस्थान गडेरिहा विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने साथियों के साथ घर से करीब पांच किमी दूर पड़री भवानीगढ़ गांव स्थित सई नदी में नहाने गया था। इस दौरान सभी साथियों ने पहले बेर के पेड़ों से पक्के बेर खाए। बाद में सभी पड़री घाट पर सई नदी में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते समय अचानक नितिन गहरे पानी में चला गया। तैरने की जानकारी न होने पर हाथ-पांव मारते हुए बचाव की गुहार लगाने लगा। उसके अन्य साथियों ने भी शोर मचाया तो नदी किनारे के गोताखोर पहुंच गए। मशक्कत के बाद उन्होंने किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। तब तक गहरे पानी में उसकी मौत हो गई थी । घटना की सूचना मिली तो परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को घर ले आए। नितिन दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed