फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager's body found drowned in Varuna river, search for another continues

वरुणा नदी में डूबे किशोर का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 24 Aug 2021 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found drowned in Varuna river, search for another continues
रामपुर क्षेत्र के कोदैला गांव के पास सोमवार को दोपहर नदी में डूब ममेरे भाइयों में से एक का शव मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर नदी में मिला। किशोर का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर थाने की पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदी में डूबे दूसरे युवक का पता अभी तक नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम का पुत्र सनी (14) रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह अपने ममेरे भाई अजय शंकर (18) पुत्र विजय शंकर गौतम के साथ गांव में वरुणा नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां दोनों नदी में डूब गए थे। मंगलवार को सुबह आठ बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर नदी में मछुआरों द्वारा गाड़े गए बांस के बीच फंसा सनी का शव बरामद हुआ, जबकि अजय शंकर का पता अभी तक नहीं चल सका है। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष रामपुर विजय शंकर सिंह का कहना है कि नदी में मिले किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed