फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by train
जफराबाद-सुल्तानपुर रेलप्रखंड के बिठुआकला रेलवे क्रासिंग से पांच सौ मीटर पूरब भलुआही गांव के समीप बुधवार की सुबह एक अज्ञात किशोरी की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर की तरफ से जौनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी बीडीसी जैसे ही बिठुआकला रेलवे क्रासिंग 23 एसी पार कर आगे बढ़ी इस दौरान किशोरी घटना स्थल से चंद कदम दूर लाल रंग की साइकिल खड़ी करके ट्रेन के आगे लेट गई। मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोरी का सिर धड़ से अलग हो गया। इसके बाद नौ बज कर पांच मिनट पर दूसरी मालगाड़ी डाउन बैन शव के पास आकर रूक गई चालक ने कहा कि जब तक शव पटरी से बाहर नहीं किया जाएगा। तब तक ट्रेन आगे नहीं जाएगी। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के अधीक्षक मनोज यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से बाहर किया तब जाकर आधे घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मृतका किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष होगी। वह नीले रंग की जींस व गुलाबी कलर की शर्ट पहने हुए थी। कंधे पर पीले कलर की एक बैग लटकाए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed