फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager dies after being hit by roadways bus

Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by roadways bus
शाहगंज। क्षेत्र के बडौना गांव के समीप रविवार की दोपहर शाहगंज से अमेठी जा रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित होकर पान की गुमटी से टकरा गई। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बडौना गांव निवासी आयुश यादव(13) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार की दोपहर गांव स्थित पान के गुमटी पर खड़ा होकर चाकलेट ले रहा था। इस दौरान शाहगंज से रोडवेज बस अमेठी जा रही थी। अचानक रोड पर आए ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बस पान की गुमटी से टकरा गई। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस रोडवेज बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस बाबत उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed