फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teen's body found in pond, accused of murder

तालाब में मिली किशोर की लाश, हत्या का आरोप

Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found in pond, accused of murder
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जरौना गांव में बुधवार की शाम तालाब में किशोर का शव बरामद हुआ है। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने गला रेतकर हत्या के बाद शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव देने से परिजनों ने इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए देंगे। देर रात तक पुलिस मौके पर डटी थी।
विज्ञापन

जरौना गांव निवासी नागेंद्र का पुत्र मुकेश कुमार (16) बुधवार की दोपहर में सायकिल पर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर आया और फिर कहीं चला गया। उसके बाद से वह नहीं लौटा। घंटों बीतने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि चार बजे के करीब उसे तालाब के पास कुछ अन्य लड़कों के साथ नहाते देखा गया था। परिजन तालाब के पास ही खोजबीन करने लगे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब में पड़े मुकेश के शव पर पड़ी। शव को बाहर निकाला गया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही था। उसके अन्य कपड़े तालाब के किनारे पड़े थे। परिजनों का कहना था कि हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि उच्चाधिकारी मौके पर आएं। पूरे मामले की जांच करें, इसके बाद ही शव दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। मैं अन्यत्र ड्यूटी में हूं। पुलिस टीम मौके पर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed