फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers who gave their entire lives to take their students to new heights were honored

Jaunpur News: अपना संपूर्ण जीवन देकर छात्रों को नई ऊंचाइयां देने वाले गुरुजनों का हुआ सम्मान

Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers who gave their entire lives to take their students to new heights were honored
जिले के विद्यालयों समेत अन्य संस्थानों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

शहर में एक होटल में शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चंद यादव की ओर से सेवानिवृत्ति गुरुजनों का सम्मान में गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसे गुरुजनों का जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षक के रूप में देखकर समाज के लाखों छात्रों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिनके द्वारा शिक्षित किए गए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में देश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मंचासीन गुरुजनों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं मां सरस्वती की प्रतिमा का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, और एक प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद तथा राजनेता थे। उनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण भारतीय दर्शन और संस्कृति का पश्चिमी देशों में परिचय कराना, शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान, और उनके उत्कृष्ट मानवीय गुणों का था उनके सम्मान में भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। राजकालेज स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेवानिवृत्ति डॉ.आरपी ओझा ने शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के संपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप नारायण गुप्ता, सेवानिवृत शिक्षक जनार्दन प्रसाद अस्थाना, सेवानिवृत शिक्षक वंदना दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, जगदीश सिंह, डाक्टर आरपी सिंह, शिक्षक जोगेंदर निषाद ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षाविद डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक डॉक्टर वंदना दुबे जी ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक जीत बहादुर सिंह, उर्मिला सिंह, माला श्रीवास्तव, मेवालाल गौतम, डा.सतेन्द्र सिंह, छोटेलाल यादव, डाॅ. आरपी सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक संतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक दिवस के अवसर पर होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर, फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया । सर्वप्रथम छात्र प्रधानाचार्य व छात्र अध्यापकों ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माला फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया। फौजदार इंटर कॉलेज मछलीशहर में विद्यालय के प्रबंधक अजय प्रताप यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार दूबे और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार दूबे ने राधाकृष्णन के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने लेने का आवाह्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed