फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   teachers surrounded dios office

Jaunpur News: शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय

Sun, 16 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
teachers surrounded dios office
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शासन को संबोधित मांगों संबंधी ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करे, निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण के नियमों में शिथिलीकरण करें, समान कार्य के लिए स्ववित्तपोषित शिक्षकों को समान वेतन, एनपीएस कटौती का शिक्षकों के खाते में अंकन करते हुए प्रदर्शित किया जाए, शिक्षकों के स्थानान्तरण नीति में आवश्यक संशोधन करके शिथिलीकरण किया जाए, सामूहिक बीमा पुनः लागू किया जाए।
विज्ञापन

विभिन्न अवशेषों का भुगतान, एक अप्रैल 2015 के पूर्व चयनित शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए। शिक्षकों ने घरने में प्रतिभाग करते हुए अपनी माँगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। धरने सभा को को अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम, डॉ. शंकराचार्य तिवारी, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. ईश्वरलाल यादव, आनंद कुमार, अजय सिंह, डॉ. अलमदार शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed