{"_id":"574f3b804f1c1b7d2810b450","slug":"teachers-have-made-the-pressure-disposed-ptravlian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बनाया दबाव तो पत्रावलियां निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बनाया दबाव तो पत्रावलियां निस्तारित
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए को पत्रक सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने बेटी की शादी के लिए, किसी ने इलाज तो किसी को मकान बनवाने के लिए पैसे की जरूरत थी। परिषदीय विद्यालयों में सेवा दे रहे तमाम शिक्षकों ने अपने जीपीएफ से लोन लेने के लिए आवेदन कर तीन महीने से बीएसए कार्यालय का चक्कर काट रहे थे।
आखिरकार बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने दबाव बनाया तो अधिकारी भी संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए मजबूर हो गए। शिक्षक नेताओं के साथ बीएसए और लेखाधिकारी ने एक साथ बैठकर 72 पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया।
प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने अपनी आवश्यकता पूरी करने के लिए अपने ही सर्विश फंड से लोन लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया था। आवेदन करने वाले शिक्षक दो से तीन महीने से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
इसमें कितने शिक्षकों की बेटियों की शादी बीत गई। उन्हें साहूकारों से कर्ज लेने पड़े। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में बीएसए से मिलकर उन्हें पहले पत्रक सौंपा फिर बात कर पत्रावलियों को लटकाने का कारण जानना चाहा।
बीएसए गजराज प्रसाद यादव ने लेखाधिकारी नंदराम कुरील और शिक्षक नेता रविचंद्र यादव, लालसाहब यादव, रानू सिंह आदि के साथ बैठ कर 72 पत्रावलियों का निस्तारण कर दिया। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में सुनील यादव, पंकज सिंह, मनोज यादव, साजेश सिंह, सभाजीत यादव, अनिल सिंह आदि थे।