फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher's Day: DM honored five teachers in each block

शिक्षक दिवस: प्रत्येक ब्लाक के पांच-पांच शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher's Day: DM honored five teachers in each block
मुफ्तीगंज स्थित टीडीएमसी स्कूल पर लायंस क्लब द्वारा सम्मानित किए गए शिक्षक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को जिले भर में शिक्षक दिवस मनाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव नियमों का पालन करते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षा का हालात सुधारने पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उनके आवास या कार्यालय में जाकर सम्मान जताया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 110 शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच शिक्षक शामिल हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य का नक्शा शिक्षक ही तैयार करता है। विद्यालय से पढ़े हुए छात्र जो किसी भी पद पर हों, उनका नाम विद्यालय में 31 सितंबर लिखवा दिया जाए। उन्हें विद्यालय पर बुलाकर सम्मानित करें। बीएसए प्रवीण मणि तिवारी सहित सभी बीईओ और शिक्षक मौजूद रहे। संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ने किया। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि एक ओर हम पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मना रहे हैं और दूसरी ओर शिक्षक नेता पंचानन राय की पुण्यतिथि है। प्रांतीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पंचानन राय जी की आवाज सदन से सड़क तक गूंजती थी। मंडलीय मंत्री डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, शशिप्रकाश मिश्र, ठाकुर प्रसाद तिवारी, मो. आजम खान, इंद्रपाल सिंह, रामअचल यादव, अरविंद राय, हृदय नारायण, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शामूू, अशोक कुमार, रमेश कुमार, बद्री प्रसाद सिंह, गजाधर राय, सतीश सिंह, दयाशंकर यादव, अजय सिंह, धनंजय कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह और संचालन जिला मंत्री तेरस यादव ने किया। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सिंह, डॉ. पूनम पांडेय, निदेशक अमित प्रकाश सिंह, इं. पवन प्रकाश सिंह, मधुलिका सिंह आदि मौजूद रहे। बीआरपी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ अस्थाना, प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह, राजन श्रीवास्तव, राजीव मोहन, सतीश वर्मा, धर्मेंद्र यादव ने डा. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। नौजवान छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने टीडी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह और राज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया। नीरज उपाध्याय, हेमंत तिवारी, ओम सिंह, सुंदरम मौर्य, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नीलम सिंह, डॉ. अशोक कुमार रघुवंशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

सूर्य के समान होता है शिक्षक : प्रो निर्मला
करंजाकला। पूविवि में शिक्षकदिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शिक्षक अपने और विद्यार्थियों के बीच तारतम्य बनाएं, जिससे उनके अंदर का भय समाप्त हो।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को ऐसे संस्कार दें जिससे वह राष्ट्र निर्माण मेंअपनी सहभागिता कर सकें। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगेबढ़ाना होगा। शिक्षक सूर्य के समान होता है जो अपने प्रकाश सेअज्ञानता को दूर कर देता है। रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. देवराजसिंह ने आभार और गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार, डॉ. नीतेश जायसवाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, एनएसएस के संयोजक राकेश यादव, डॉ. संदीपकुमार सिंह, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ सुनीलकुमार, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ पुनीत धवन, डॉ अवध बिहारी सिंह, नीरज अवस्थी, श्याम त्रिपाठी, करुणा निराला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
सतहरिया/सिकरारा/बक्शा। ग्रामीण इलाकों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में केक काटकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। उनके पदचिह्नों चलने का संकल्प लिया गया।
मुंगराबादशाहपुर के सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य टी एन द्विवेदी, शिवानंद तिवारी, सुष्मिता पांडेय, सुभाष मिश्रा, रंजीत गुप्ता, अभिषेक, नीरज, कृपाशंकर, शिवानी, श्वेता, मधु, कंचन गुप्ता, कमलेश, सुमन, रेनु, साधना, शालिनी, दीक्षा, सिकरारा के बीआरसी, इंटर कॉलेज दुदौली, रीठी, भभौरी, यादवगंज, प्रतापगंज व बालिका इंटर कॉलेज खानापट्टी, प्राथमिक विद्यालय शेरवा, ताहिरपुर, रामनगर, चांदपुर, बभनौली पर शिक्षकों ने केक काटकर डा. राधाकृष्णन की जयंती मनाई। बक्शा के सरायहरखू में भोलानाथ मिश्र पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. लीना तिवारी ने भी केक काटा। रामलखन इंटर कॉलेज बेलापार में प्रबंधक महेंद्र कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, ओमप्रकाश, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, नीरज कुमार मिश्र, डॉ. ममता द्विवेदी ने शिक्षक दिवस मनाया। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज की ओर से टीडीएमसी स्कूल राजेपुर में टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह कैप्टन इंद्रजीत सिंह, दिलीप सिंह ने चंद्रधर शुक्ल, महेंद्रनाथ सिंह, डॉ. डीआर सिंह, डॉ. एसके सिंह सहित 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। सचिव विष्णु सहाय, प्रदीप सिंह, सर्वेश जयसवाल, शशांक सिंह रानू, चंद्रशेखर जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, अतुल सिंह, नीतीश सिंह, जगन्नाथ मोदनवाल, मनीष देव, राजेश्वर मिश्र, अमित सोनी, अजीत सोनकर, अर्चना सिंह मौजूद रहे।
स्टेट बैंक की बंधवा बाजार शाखा में स्टर्लिंग स्कूल के प्रधानाचार्य सजल चक्रवर्ती व लियाकत अली को सम्मानित किया गया। प्रबंधक प्रीतम सिंह, जितेंद्र सिंह, पीयूष सिंह, मुकेश यादव, मुजम्मिल, संदीप गुप्ता, शाहबाज खान आदि मौजूद रहे। अभिनव प्राथमिक विद्यालय अदारी में प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश सिंह को डीएम ने सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक जमाल यूसुफ, रमेश तिवारी, सुुरजीत सिंह, सरिता मौर्य, दुर्गा यादव, पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, डॉ. आरसी पांडेय, शेष दुबे, अमन दुबे, बृजेंद्र तिवारी, हेमंत श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस मनाया। फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में प्राचार्य डा तबरेज आलम ने डॉ निजामुद्दीन, डॉ राकेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ अमित गुप्ता, शाइस्ता अकरम ने कोरोना जागरूकता पोस्टर जारी किया।

जलालपुर क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, कल्पनाथ राम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खलील अहमद को सम्मानित किया गया। कृष्णपाल सिंह, अनिल शर्मा, अरविंद सिंह, सत्य प्रकाश, सिंह विनय कुमार सिंह, इंदिरा सिंह, गीतू सिंह, सुनीता सिंह, गप्पू राम कनौजिया, मनीष विक्रम सिंह, जयप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, राम सिंह यादव, विशाल आदि मौजूद रहे।

मीरगंज क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शिक्षक दिवस के मौके पर डा सर्वपल्ली राधाकृष्

मीरगंज क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शिक्षक दिवस के मौके पर डा सर्वपल्ली राधाकृष्- फोटो : JAUNPUR

होली चाईल्ड एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर

होली चाईल्ड एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर- फोटो : JAUNPUR

शिक्षक दिवस के मौके पर  मछलीशहर के फाजदार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डायरी व पेन देकर सम्मानित कर

शिक्षक दिवस के मौके पर मछलीशहर के फाजदार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डायरी व पेन देकर सम्मानित कर- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed