{"_id":"57d309314f1c1b5d78318184","slug":"teacher-agitated-for-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए शिक्षक आंदोलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए शिक्षक आंदोलित
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते शिक्षक संघ के सदस्य।
गैर जनपद से आए शिक्षकों का उनके गृह ब्लाक में पदस्थापन और शिक्षकों की पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर अंदोलित प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्याल पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। शिक्षकों ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को अधिकारी बेवजह लकाए हुए हैं। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। कई बार आश्वासन भी मिला और विभाग अपने ही वादे से मुकर गया। इस बार की लड़ाई आर पार की होगी।
विज्ञापन
जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने कहा कि पदोन्नति प्राप्त करना शिक्षकों का अधिकार है इसे हर हाल में बीएसए को पूरा करना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालसाहब यादव ने कहा कि एमडीएम की आड़ में ग्राम प्रधानों की मनमानी, दूध और फल वितरण के नाम पर अध्यापकों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, उमेश मिश्रा, अनिल यादव, रायसाहब, प्रमोद, अरुण यादव, संतोष सिंह, डा. दिनेश मिश्र आदि मौजूद थे। संचालन कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव ने किया।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में जुटे शिक्षकों ने कहा कि मुंगरबादशाहपुर में महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई, शिक्षकों की पदोन्नति और गैरजनपद से आए शिक्षकों को उनके गृह ब्लाक में जबतक तैनाती नहीं दी जाएगी तबतक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा।