{"_id":"29b6b2e3e6c9755857ad8588a064f4e4","slug":"td-college-students-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज में छात्रों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज में छात्रों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 19 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
लामबंद छात्र पीजी कालेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्राचार्य और एक कर्मचारी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थ्ाी कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद आगे की बात होगी। छात्रों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने समझा बुझाकर छात्रों को शांत कराया।
छात्र संघ के उपाध्यक्ष मनीष यादव का आरोप है कि 13 अगस्त को उनके साथ प्राचार्य राकेश सिंह और कर्मचारी अजय सिंह ने मारपीट और दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में मनीष ने दोनों लोगों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में एनसीआर दर्ज कराया था। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र कालेज गेट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने मुख्य द्वार में ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों की नारेबाजी से परिसर गूंजता रहा। अतुल सिंह ने कहा कि छात्रसंघ उपाध्यक्ष के साथ महाविद्यालय प्रशासन ने जो आचरण किया है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सीओ सिटी ने दोनों पक्षों में बातचीत कराकर धरना समाप्त कराया। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य ने अपनी गलती स्वीकार किया जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर लिया। इस मौके पर निजामुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र मिश्र, नवनीत यादव, प्रीतम यादव, राहुल यादव, अर्पण श्रीवास्तव, प्रियंक श्रीवास्तव, अंकित, सनी, विकास, कुंदन, सुजीत शक्ति, सत्यवीर, रवि, मनी , विक्रम अजय आदि मौजूद थे।