फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TD College in Boys category and Madiyahu winner in Girls

बालक वर्ग में टीडी कालेज और बालिका में मड़ियाहूं विजेता

Wed, 28 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
TD College in Boys category and Madiyahu winner in Girls
जौनपुर। टीडी इंटर कालेज के मैदान पर मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में टीडी कालेज और बालिका में मड़ियाहूं विजेता बना।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीनियर बालक वर्ग के पहले मैच बदलापुर ने मड़ियाहूं को 28-15 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में टीडी इंटर कॉलेज ने सदर तहसील का नेतृत्व करते हुए केराकत को 29-25 के अंतर से पराजित किया।

सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीडी कालेज की टीम बदलापुर को 25-17 के अंतर से पराजित कर विजेता बनी। सब जूनियर बालिका के फाइनल खेल में मड़ियाहूं ने सदर तहसील को 20-12 से पराजित किया। निर्णायक राजीव कुमार सिंह एवं निखिल सिंह रहे। जिला क्रीडा उप सचिव हृदय कुमार सिंह, रमेश चन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, विभुति विक्रम सिंह, सोमेष गुप्त, विवेक सिंह विक्की, ओकार सिंह, सुरेश यादव, कृष्ण मोहन सिंह सहित क्रीडा प्रेमी उपस्थित रहे। क्रीडाध्यक्ष हृदय कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed