फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TB patient drank sanitizer, admitted

टीबी के मरीज ने पी लिया सैनिटाइजर, भर्ती

Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
TB patient drank sanitizer, admitted
सैनिटाईजर पीने वाला युवक अब्दुल्ला उर्फ बादल । - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी मोहल्ले में टीबी की बीमारी से तंग युवक ने रविवार को दोपहर सैनिटाइजर पी लिया। हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। अहमदखां मंडी मोहल्ला निवासी अब्दुल्ला 18 पुत्र कलीम पिछले कई महीने से टीबी की बीमारी से ग्रसित है। पहले वह मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था लेकिन बीमारी के चलते काफी दिनों से कोई काम भी नहीं करता। दोपहर में उसने घर में रखा सैनिटाइजर पी लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद होश आने पर जब परिजनों ने पूछा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया तो उसका जवाब हैरान करने वाला था। अब्दुल्ला ने बताया कि उसने समझा कि जब सैनिटाइजर से कोरोना वायरस मर सकता है तो इसे पीने से टीबी के वायरस भी मर जाएंगे। यही समझकर उसने सैनिटाइजर पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed