फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Target to plant 53 lakh saplings in the district

जिले में 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Target to plant 53 lakh saplings in the district
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखने के लिए एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले में 53 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने आवास परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिया कि पौधरोपण के लिए लक्ष्य बनाकर अभियान को पूरा करें। खाली पड़ी सरकारी भूमि और सड़कों के किनारे पौधरोपण कराने के साथ ही उनके संरक्षण की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधे ही जीवन है। बारिश के मौसम में हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। पौधे बारिश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। औद्योगिक विकास के कारण वृक्षों का कटान तेजी से हो रहा है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पौधरोपण को लेकर लोगों को बृहद रूप से जागरूक किया जाए। इसके लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पौधरोपण समय की मांग है। पौधरोपण के इस अभियान में आम जनमानस को भी जोड़ा जाए, जिससे पौधों की देखभाल सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण को समृद्ध बनाया जा सके। स्कूल व कालेजों में भी पौधरोपण के लिए अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed