फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Talk of farmer and youth, sought with for 2022

किसान और नौजवान की बात, 2022 के लिए मांगा साथ

Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Talk of farmer and youth, sought with for 2022
निगोह के श्रीराम महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम समाप्ति के बाद मंच से नीचे उतरते वक्त सपा के रा? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। निगोह के श्रीराम महाविद्यालय में बने मंच से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। करीब 43 मिनट के लंबे संबोधन में उन्होंने किसानों, नौजवानों को साधने की कोशिश की तो पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोरोना काल के बाद पहले कार्यक्रम में जौनपुर आए अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 के चुनाव का रोडमैप भी तैयार किया। यह वादा किया कि चुनाव से पहले साइकिल या रथ लेकर जल्द ही आएंगे।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ऐसे समय आएं है, जब सरकार ने मुंह और नाक बंद करने को कहा है। वैश्विक महामारी ने दुनिया के तमाम देशों में तबाही मचाई। जो देश हमसे साधन संपन्न थे, वहां भी लाखों लोगों ने जान गंवाई। हमारे देश में भी जान गई है, लेकिन गिनती यही है या नहीं, हम नहीं जानते, क्योंकि हम सवाल पूछ लें तो न जाने सरकार क्या करा दे। भाजपा वालों को अपना कार्यक्रम करना है तो कोई बीमारी नहीं। लेकिन विपक्ष करना चाहे तो महामारी का खतरा हो जाता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि हम जान रहे हैं, पुलिस बहुत प्रताड़ित कर रही है। लेकिन जो पुलिस आज आपको दौड़ा रही है, वही कल सैल्यूट भी मारेगी। दुनिया में सबसे जल्दी बदलने वाली चीज पुलिस ही है। हमने इन्हें बहुत सुविधाएं दी, नौकरी, प्रमोशन आसान किया। 100 नंबर दिया, जिसे अब 112 कर दिया गया है। हमने काम खूब किया है, लेकिन इस सरकार ने बस नाम बदले हैं। यह पहली सरकार है, जिसने एक काम का तीन बार उद्घाटन किया। भदोही में एक्सपो मार्ट हमने बनाया, उद्घाटन भी किया, अब सरकार ने फिर से इसका उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि हम सब धर्म को मानने वाले हैं, धर्म के रास्ते पर चलने वाले हैं, लेकिन रोटी और रोजगार भी मिलना जरूरी है। युवाओं के भविष्य की चिंता भाजपा को नहीं है। अगर चिंता होती तो वह जाति-धर्म की राजनीति में नहीं उलझाती। अगर यह एक बार फिर आ गए तो समझ लो कि लोकतंत्र खत्म हो गया। देश तरक्की के रास्ते पर नहीं बढ़ा, अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी तो हमारा भविष्य अंधकार मय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed