फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sworn to protect human rights

मानवाधिकार रक्षा की ली शपथ

Fri, 11 Dec 2015 12:21 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 11 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sworn to protect human rights
विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को मानवाधिकार दिवस के प्रति सभी को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कर्तव्य और अधिकार के लिए हमेशा तैयार रहने बल दिया गया। डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति जागरूकता किया गया।
विज्ञापन


 सभी को मानवाधिकार की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, एडीएम रजनीश चन्द्र, डीपीआरओ एके सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री यतेन्द्र यादव, श्याम बिहारी सिंह, चन्द्र शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिंह, राकेश श्रीवास्तव, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।  दीवानी न्यायालय के सभागार में जिला जज लुकमानुलहक ने सुबह 10 बजे न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकार की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानवाधिकार कर्तव्य के प्रति जागरूक करता है। इसलिए हमें हमेशा उसकी रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्दयालय में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी और

 छात्रों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासनिक भवन में कुलसचिव डा. बीके पाण्डेय के कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को सामान अधिकार प्राप्त है। हमें अपने अधिकारों के साथ ही साथ दूसरे

के भी अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। साथ ही अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए, तभी मानवाधिकारी की रक्ष्ाा संभव हो सकती है।  अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीबी तिवारी ने इंजीनियरिंग संस्थान में विद्यार्थियों  को शपथ

दिलाई। इस अवसर पर रवि प्रकाश, डा. केएस तोमर, रहमतउल्ला, रामजी सिंह, स्वतंत्र कुमार, सुबोध पाण्डेय, लक्ष्मी मौर्या आदि  मौजूद रहे। उधर, सीएमओ कार्यालय में सभी को श्ापथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जीवन में सभी को इस

बात का ध्यान रखना होगा कि मानवाधिकार में समाहित सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेंगे। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर में साफ-सफाई के बाद स्वयं सेवक और

सेविकाओं को मानवाधिकार का शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. डीआर सिंह ने मानवाधिकार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्य और

अधिकार के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर डा. मधुलिका सिंह, डा. वनिता सिंह, डा. माधुरी सिंह, डा. प्रमिला पांडेय, डा. पूनम सिंह, डा. शालिनी, डा. चित्रलेखा सिंह, डा.निशा सिंह, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन लक्ष्य

 गीत से हुआ।उधर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टे्रट सभागार में मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ दिलाया गया। इस दौरान मै भारतीय संविधान व

विभिन्न  अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानावधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ व वफादार रहने और मानवाधिकारों के विकास व सुरक्षा के लिए सदैव कर्तव्यबद्ध रहने का शपथ लिया गया। इस अवसर पर सीडीओ पीसी


श्रीवास्तव, एडीएम वित्त व राजस्व रजनीश चन्द्र, डीपीआरओ एके सिंह, कलेक्टे्रट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, यतेन्द्र यादव, श्याम बिहारी सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, राकेश  श्रीवास्तव, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed