फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sweets fed to brother, pray for long life

भाई को खिलाई मिठाई, लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

Mon, 16 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sweets fed to brother, pray for long life
उर्दू बाजार स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर पर भईया दूज की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में सोमवार को गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने घर के आंगन में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की और भाई के लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। विवाहित बहनों ने तो भाई को अपने घर बुला कर तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण रसिया संकीर्तन मंडल की ओर से ढालगर टोला में हुए पूजन में राज नारायण शुक्ल, गिरीश चौबे, आचार्य डॉ. रजनीकांत, शंभूनाथ टंडन, संजय पाठक, निशिकांत द्विवेदी, मनोज मिश्रा, आलोक मिश्रा आदि शामिल हुए। शशांक सिंह ने रसिया के माध्यम से ब्रज की गोवर्धन लीला का वर्णन किया। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह अन्नकूट के बाद सोमवार को बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और लंबी उम्र की प्रार्थना की। मुंगराबादशाहपुर: नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर भैया दूज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। भैया दूज के दिन बहनें नहा-धोकर नया वस्त्र धारण कर अक्षत, कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाकर आंगन में पूजा कर भाई के लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। अर्चना तिवारी, अंजली, अनुपमा साहू ने बताया कि कि हिंदू धर्म में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। रक्षाबंधन के बाद भैया दूज दूसरा ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। उधर, जेसीआई शाहगंज शक्ति की ओर से भईया दूज पर्व पर सोमवार को पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष रीता जायसवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूरे विधि विधान के साथ पूजन कर भाई के लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगी। इस मौके पर शिवकुमारी जायसवाल, सुमन जायसवाल, रुबी जायसवाल, शारदा देवी, ममता, पिंकी अग्रहरि, रीता अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed