फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sweating out of firing from gun, SP gave tips

गन से गोली निकालने में छूटे पसीने, एसपी ने दिया टिप्स

Wed, 17 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sweating out of firing from gun, SP gave tips
मछलीशहर कोतवाली का निरीक्षण के दौरान रायफल से गोली निकालने का तरीका बताते एसपी राजकरन नय्यर। सं? - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। पंचायत चुनाव में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए कोतवाली पुलिस कितनी मुस्तैद है, इसकी पोल मंगलवार की रात एसपी के निरीक्षण में खुल गई। थाने पर पहुंचे एसपी ने रायफल में गोली लोड कर निकालने को कहा। एक दरोगा ने गोली तो लोड कर ली, लेकिन निकालने समय वह रायफल में फंस गई। करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद गोली बाहर निकाली जा सकी। एसपी ने सभी मातहतों को असलहा चलाने का टिप्स दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सबसे पहले परिसर, मेस, हवालात व अन्य स्थानों की सफाई व्यवस्था देखी। शस्त्रों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कोतवाली में तैनात सभी दरोगा, महिला कांस्टेबल व पुलिसकर्मियों से असलहा चलाने का ट्रायल करवाया। पंचायत चुनाव को देखते हुए भीड़ को काबू करने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी। कार्यालय में दस्तावेजों के रख-रखाव को देखा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय को लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क का भी अवलोकन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed