फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ??????? ??? ??? ??? Suspect recently married to death, charged with murder

संदिग्ध हाल में विवाहितठो मौत, हत्या का आरोप..

Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
??????? ??? ??? ??? Suspect recently married to death, charged with murder
जलालपुर। थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में बृहस्पतिवार की भोर में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

त्रिलोचन बाजार निवासी सूरज गिरी की पत्नी बबिता (23) बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोई थी। सुबह वह मृत पाई गई। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता की मौत बीमारी से हुई है। बिना मायके वालों को सूचना दिए ही वह अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मायके वालों को भी अवगत कराया। मृतका के नाना रेहटी वनपुरवा निवासी बंशु यादव ने मौके पर पहुंचने के बाद विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके दामाद राजकुमार यादव निवासी नेवढ़िया की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण नतिनी बबिता को वह अपने पास रखते थे। उन्होंने ही उसकी शादी भी की। बबिता के पास जब तक गहने व नकदी थी, तब तक ससुराल वाले उसका शोषण करते रहे और वह खत्म होते ही उसकी हत्या कर दी। अब बीमारी से मौत का बहाना बना रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed