{"_id":"64ee5f8e1d12367acd9cdf5d298ae6e6","slug":"suryjit-massacre-tractor-owner-turned-killer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्यजीत हत्याकांड : ट्रैक्टर मालिक निकला हत्यारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्यजीत हत्याकांड : ट्रैक्टर मालिक निकला हत्यारा
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में हुई ट्रैक्टर चालक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने सोमवार की भोर में सुल्तानपुर रोड से बाबूकापुरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि 28 मई को ट्रैक्टर चालक सूर्यजीत पुत्र दशई निवासी उमरिया कोपा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई राम अजोर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना में पता लगा कि पांच छह महीने पहले सूर्यजीत गांव के ही भुल्लर सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। जिसे उसने किसी कारण छोड़ दिया था। उसके छोड़ने के बाद जो भी नया चालक आया वह भुल्लर सिंह का ज्यादा दिन तक ट्रैक्टर नहीं चलाया। भुल्लर को लगा कि उसका पूर्व चालक सूर्यजीत के मना करने पर ही अन्य चालक उसका ट्रैक्टर नहीं चला रहे हैं। इसी प्रतिशोध में उसने अपने बेटे शुभम के साथ 28 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि आरोपी भुल्लर सिंह पर आधा दर्जन आपराधित मुकदमें दर्ज हैं। उन्हाेंने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।