फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suryamani President, BL Yadav elected General Secretary

सूर्यमणि अध्यक्ष, बीएल यादव महामंत्री निर्वाचित

Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Suryamani President, BL Yadav elected General Secretary
मड़ियाहूं बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सूर्यमणि यादव अध्यक्ष और बीएल यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सोमवार को सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। अपराह्न तीन बजे तक कुल 230 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव में अध्यक्ष पद के चार और महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार यादव की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि यादव को कुल 93 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार सिंह को 80 मत मिले। सूर्यमणि यादव 13 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। इसी पद के लिए वीरेंद्र प्रताप सिंह गौतम को 48 मत और चौथे प्रत्याशी झारखंडे पटेल को महज 9 मतों से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद के लिए 99 मत पाकर बीएल यादव निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र त्रिपाठी को 98 मत मिले। सुरेंद्र यादव को 33 मतों से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्यारे मौर्य, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, आडिटर विरेंद्र कुमार सरोज, उपाध्यक्ष महेंद्र सरोज और प्रमोद यादव, संयुक्त मंत्री संजय यादव, बृजेश पाठक, कार्यकारिणी सदस्य अनिसुर रहमान, बृजराज चौरसिया निर्विरोध चुने गए। परिणाम की घोषणा होने पर अधिवक्ता चंद्रेश यादव, अनिल शुक्ला, प्रमोद कुमार यादव, अजीत कुमार यादव, प्रदीप कुमार चौरसिया, सुनील कुमार चौरसिया, राकेश कुमार गौतम, जमुना प्रसाद, सुरेंद्र कुमार पटेल, अनीसुर्रहमान, बृजराज चौरसिया, महेंद्र सिंह, केवल शंकर यादव आदि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed