फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Surat-Chhapra Express will stop at Kerakat for two minutes from today

Jaunpur News: केराकत में आज से दो मिनट रुकेगी सूरत-छपरा एक्सप्रेस

Mon, 30 Oct 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Surat-Chhapra Express will stop at Kerakat for two minutes from today
जौनपुर। सूरत-छपरा एक्सप्रेस आज से केराकत रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अप-डाउन सूरत-छपरा-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को यहां दो मिनट के ठहराव किए जाने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि 31 अक्तूबर से केराकत स्टेशन पर गाड़ी संख्या 09065 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 09:15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 09:17 बजे छपरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09066 छपरा-सूरत एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 12:05 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 12:07 बजे सूरत के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनता सूरत-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की केराकत स्टेशन पर ठहराव की मांग रही थी। जिसके मद्देनजर सांसद बीपी सरोज ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से ठहराव की मांग रखी थी। जिसके बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया है कि 31 अक्तूबर को केराकत रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे सांसद मछलीशहर बीपी सरोज उक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का शुभारंभ करेंगे इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव समेत वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed