फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suraj was killed by beheading

सिर कूचकर की गई थी सूरज की हत्या

Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Suraj was killed by beheading
मोलनापुर गांव निवासी सूरज यादव (18) की सिर कूचकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब घर से छह सौ मीटर दूर पोखरे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सूरज यादव पुत्र अर्जुन का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि परिजनों ने हत्या किये जाने की तहरीर पहले ही दिन दे दिया था। वहीं, परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर मोलनापुर गांव पहुंच गए थे। परिजनों ने शव को घर के सामने रखकर गैर इरादतन हत्या के दर्ज मामले को कन्वर्ट करते हुए सीधे-सीधे धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय,एसओ महराजगंज संतोष कुमार राय मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे बाद लगभग 11 बजे रात परिजन पुलिस के समझाने बुझाने पर शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए थे। घटना में आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। अब उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed