फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Superintendent Shravan Kumar, who was posted at CHC for 16 years, has been transferred

Jaunpur News: 16 वर्षों से सीएचसी पर जमे अधीक्षक श्रवण कुमार का तबादला

Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Superintendent Shravan Kumar, who was posted at CHC for 16 years, has been transferred
केराकत। तहसील के मुफ्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 16 वर्षों से अधीक्षक पद पर जमे डाॅ.श्रवण कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह कार्रवाई अखबार में खबर प्रकाशित होने का असर माना जा रहा है। खबर छपने के बाद पूर्व विधायक, एमएलसी व पूर्व प्रमुख ने अधीक्षक के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। अखबार ने बीते 8 जुलाई को सीएचसी की पड़ताल की थी। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सोती नर्स, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर इलाज करता फाॅर्मासिस्ट और दोपहर 12 बजे तक ताले में बंद अस्पताल जैसे गंभीर हालात उजागर किए गए थे। खबर को संज्ञान में लेकर, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अधीक्षक श्रवण कुमार के तबादले की मांग की थी। पत्र में सीएचसी में व्याप्त अनियमितताओं, संसाधनों के दुरुपयोग और मरीजों के प्रति लापरवाह रवैये की विस्तृत शिकायत की गई थी। लगातार बचते रहे तबादले से पर इस बार न बचे स्वास्थ्य विभाग की तबादला नीति के तहत अधिकारियों को एक स्थान पर अधिकतम तीन से पांच वर्षों तक ही तैनात रहने की अनुमति होती है। लेकिन श्रवण कुमार ने सभी नियमों को दरकिनार करते हुए करीब डेढ़ दशक तक सीएचसी पर कब्जा बनाए रखा। डा. श्रवण कुमार का तबादला के आदेश पर सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अधीक्षक के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए उन्हें स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed