फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sunshine gave relief from cold, temperature increased by two degrees

Jaunpur News: धूप ने दी सर्दी से राहत, दो डिग्री तापमान बढ़ा

Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sunshine gave relief from cold, temperature increased by two degrees
जौनपुर। कड़ाके की ठंड में रविवार को धूप से राहत मिली। लोग दिनभर धूप सेंकते नजर आए। दिनभर धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मगर, शाम ढलते ही सर्दी का सितम बढ़ गया। ठंड बढ़ते ही लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन




रविवार की सुबह कोहरे व कड़ाके की सर्दी से लोग कांप उठे। शीतलहर चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गर्ई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को समस्या हुई। मगर जल्द ही मौसम साफ हो गया। धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोग गलियों और घरों की छतों पर दिन में धूप सेंकते हुए नजर आए। बच्चे पार्कों में झूले पर खेलते नजर आए। उधर, हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर मंद पड़ी वाहनों की रफ्तार ने तेजी पकड़ी तथा आम दिनों की तरह ही वाहनों की आवाजाही जारी रही। जैसे-जैसे शाम ढलते गए ठंड व गलन बढ़ता गया। सर्दी बढ़ते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव करने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन




कोहरे के चलते ये ट्रेनें हुईं लेट :-

कोहरा का असर आवागमन पर पड़ रहा है। रविवार को दिल्ली से आने वाली मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस सात घंटे, इंदौर से आने वाली इंदौर पटना एक्सप्रेस सात घंटे, जोधपुर से आने वाली मरूधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, कोलकाता से आने वाली देहरादून एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। जौनपुर जंक्शन के आरक्षण प्रभारी अनुराग तिवारी ने बताया कि कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed