{"_id":"5f99c03776334a1e9c7f4a92","slug":"suit-of-treason-filed-against-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महबूबा मुफ्ती के खिलाफ राजद्रोह का वाद दायर, 27 नवंबर को होगी मामले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महबूबा मुफ्ती के खिलाफ राजद्रोह का वाद दायर, 27 नवंबर को होगी मामले की सुनवाई
Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर राजद्रोह एवं राष्ट्रीय ध्वज पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जौनपुर जिले के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने प्रभारी जेएम द्वितीय नीरज की अदालत में वाद दायर किया है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
जोगियापुर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना था कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पूरा देश गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन
23 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कांफ्रेंस में वक्तव्य दिया था कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए वह लड़ती रहेंगी। आज के भारत के साथ वह सहज नहीं हैं। वह और कोई झंडा नहीं उठाएंगी। उनके इस वक्तव्य की जानकारी मीडिया के माध्यम से वादी व गवाहों को हुई। इससे मानसिक कष्ट पहुंचा।
विज्ञापन