फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suddenly one and a half dozen examination centers canceled, fury among college managers

अचानक डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्र रद्द होने से कालेज प्रबंधको में रोष

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Suddenly one and a half dozen examination centers canceled, fury among college managers
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अचानक डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया गया है, इसे लेकर कॉलेज के प्रबंधकों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से अचानक किया गया यह फैसला नियम विरुद्ध है। वहीं, परीक्षा केंद्र बदलते हुए छात्र-छात्राओं का भी परीक्षा सेंटर दूर बना दिया गया। उन्होंने सेंटर बनाने के लिए सुविधा शुल्क लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पांच जुलाई से शुरू हो रही हैं। इसमें चारों जिलों में कुल 681 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से करीब डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अचानक रद्द कर दिया है, जिसको लेकर कॉलेज प्रबंधकों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। प्रबंधकों का कहना है कि सुविधा शुल्क न देने के चलते उनका परीक्षा केंद्र रद्द किया गया है। इनमें से सर्वाधिक केंद्र गाजीपुर के हैं। रद्द किए गए परीक्षा केंद्रों में राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज झोटारी, राम नगीना मुरियारी, बाबू नंदन आदर्श महाविद्यालय , कृष्ण सुदामा महाविद्यालय , गुरु फूलचंद महाविद्यालय गौरवपुर ,काशी नाथ महाविद्यालय ककरही, हीरा सिंह महाविद्यालय , मोती महाविद्यालय सैदपुर, बालाजी महाविद्यालय औडिहार, शिव महाविद्यालय खानपुर, मां सुदामा महाविद्यालय खानपुर ,बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज तेलियानी, डीएवी महाविद्यालय मौजा, संत बुला महाविद्यालय गाजीपुर, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज पत्तरही जौनपुर ,मां आशा देवी महाविद्यालय कुछमुछ नयनसंड आदि हैं। कॉलेज प्रबंधक अनिल यादव, नगीना यादव, जितेंद्र यादव, सुनील यादव ,मोती सिंह, भूलन यादव का कहना है कि 18 साल से परीक्षा केंद्र था, कोविड-19 में ऐसा क्या हो गया कि परीक्षा केंद्र को हटा दिया गया, जिसमें छात्राओं को भी स्वकेंद्र के बावजूद भी रद्द किया गया है। बिना कारण बताए परीक्षा केंद्र रद्द करना गलत है। जिनके पास कमरे नहीं हैं, वहां परीक्षा केंद्र भेजा गया है । इसलिए हम लोग शासन व उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

- यह मामला परीक्षा संचालन समिति का है। सेंटर विश्वविद्यालय की ओर से नहीं बनाया जाता है। परीक्षा संचालन समिति को इस मामले पर जांच करनी चाहिए। - अमृतलाल, सहायक कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed