फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Success depends on leadership institute

नेतृत्व पर निर्भर होती है संस्थान की सफलता

Sat, 12 Dec 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 12 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंस्टीच्यूट इंटरफेस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड के सीओओ अजय कुमार ने कहा कि किसी संस्थान की सफलता उसके नेतृत्व
विज्ञापन


पर निर्भर होती है। आज के कारपोरेट जगत में अपनी गुणवत्ता को बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।  विश्वविद्यालय के शिक्षकों को आज के वैश्विक दौर में छात्रों को पठन-पाठन के अतिरिक्त कार्य स्थल पर संस्थान में काम करने वाले
विज्ञापन


 कर्मियों के दिमाग को पढने का कौशल भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के छात्रों में नेतृत्व करने की महत्वाकांक्षा शुरू से रही है। इसलिए यह जरुरी है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्पोरेट जगत से तालमेल कर
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोडने के लिए प्राथमिकता दी जाए। विश्विद्यालय इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरफेस प्रकोष्ठ के समन्वयक डा. अविनाश पाथर्डीकर ने कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया। विषय प्रवर्तन करते हुए कहा

कि विश्विद्यालय छात्रों को कार्पोरेट जगत में अच्छे अवसर दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। आने वाले समय में इस प्रकार के और भी आयोजन करता रहेगा।  ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डा. एचसी पुरोहित ने आभार जताया।


उन्होंने कहा कि इस  तरह के  आयोजन से छात्रों को प्लेसमेंट में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. डीडी दुबे, सामजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डा.अजय प्रताप सिञंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. वंदना राय, डा. प्रदीप कुमार, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रवीण सिंह, डा. विनय वर्मा, डा.  शैलेश प्रजापति आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed