फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sub-district magistrate removed chairs of advocates ruckus, officers reached office under police protection

भड़का गुस्सा : उपजिलाधिकारी ने हटवाई अधिवक्ताओं की कुर्सी, मचा बवाल; पुलिस संरक्षण में कार्यालय पहुंचे अधिकारी

Thu, 24 Oct 2024 04:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

Jaunpur News : अधिवक्ताओं के आक्रोश के दौरान पूरे तहसील परिसर में हंगामा होने लगा। बीते सोमवार को ही नए भवन में स्थानांतरण के बाद उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को अपनी कुर्सी-मेज हटवाने की बात कही थी लेकिन कुछ लोग नहीं माने। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अधिकारी का गाड़ी रोक धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
sub-district magistrate removed chairs of advocates ruckus, officers reached office under police protection
तहसील में कुर्सी-मेज को तोड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछलीशहर तहसील परिसर में न्यायालय के बरामदे में रखी अधिवक्ताओं की कुर्सी-मेज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बाहर रखवा दिया। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील आ रहे उक्त अधिकारी का वाहन गेट पर ही रोक लिया। जब अधिवक्ता वाहन के आगे बैठ गए तो उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ गाड़ी छोड़कर पैदल ही पुलिस संरक्षण में कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने परिसर में नारेबाजी करते हुए कार्यालयों में कामकाज बंद करवा दिया। मामले का संतोषजनक हल निकलने तक न्यायिक कार्य बंद रखने की घोषणा की है।



उपजिलाधिकारी न्यायालय दो दिन पहले नए भवन में स्थानांतरित हो गया। भवन तैयार होते ही कुछ अधिवक्ता न्यायालय के बरामदे में अपनी कुर्सी मेज रखकर बैठने लगे। उसे हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा। किंतु अधिवक्ता अपने स्थान पर लगातार बैठकर काम करते रहे।
विज्ञापन


सोमवार से अदालती कार्य शुरू होने पर उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ ने अधिवक्ताओं से अपने फर्नीचर हटाकर बरामदा खाली करने को कहा। किंतु बुधवार तक कुर्सी मेज नहीं हटने पर रात में उसे बाहर फेंककर बरामदा खाली कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

sub-district magistrate removed chairs of advocates ruckus, officers reached office under police protection
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला
गुरुवार को सुबह तहसील आए वकीलों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित होकर तहसील के मुख्यद्वार पर पहुंचे और एस डी एम का वाहन रोक दिया।जब ड्रॉइवर गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो अधिवक्ता गाड़ी के आगे बैठ गए।

अंततः उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ वाहन छोड़कर पुलिस संरक्षण में पैदल ही कार्यालय पहुंचे। मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने सर्किल के थाने की फोर्स बुला ली। उधर, अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए न्यायालयो में घूमकर काम काज ठप करवा दिए। पूरे दिन तहसील में गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। 



दोपहर बाद एसडीएम द्वारा बार के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र एवं महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी कुमार सौरभ का कहना है कि एक माह से लगातार अधिवक्ताओं से न्यायालय के बरामदा में रखी गई कुर्सी मेज हटाने के लिए कहा जा रहा है। बुधवार को न्यायालय में बार के दोनों पदाधिकारियों से बरामदा खाली कराने को लेकर वार्ता हुई है फिर भी कुर्सी मेज नहीं हटाई गई। बहरहाल बार के पदाधिकारियों से गुरुवार को दोपहर बाद हुई वार्ता में तहसील की पुरानी बिल्डिंग में अधिवक्ताओं को जगह दी जा रही है, बरामदा खाली रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed