फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students will know the benefits of coarse grains,

Jaunpur News: मोटे अनाज की खूबियां जानेंगे छात्र, शिक्षक किए जाएंगे प्रशिक्षित

Wed, 11 Oct 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students will know the benefits of coarse grains,
जौनपुर। मोटे अनाज की जानकारी अब बच्चों को भी दी जाएगी। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद है। इस अनाज की खूबियां व उपयोगिता कैसे बढ़ाई जाए, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100-100 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह शिक्षक छात्रों को मोटा अनाज यानी मिलेट्स की खूबियां समझाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इस साल 12 हजार हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती की गई है। किसानों को अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकें, इसके लिए ग्राम पंचायतों के नजदीक क्रय केंद्र भी बना दिए गए है जिस पर किसान अपनी उपज को सरकारी रेट पर बेच सकता है। विदेशों में श्री अन्न की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। अब मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में बच्चे भी जानेंगे। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक विद्यालयों में विद्यार्थियों को जानकारी मुहैया कराएंगे। ज्वार, बाजारा, कोदो, सांवा, मडुवा, रागी मूल रूप से हमारी धरोहर है। गेंहू और चावल के अधिक चलन के कारण हम इसके महत्व को भूल गए हैं, जबकि आज पूरी दुनिया श्री अन्न की उपयोगिता को समझ रही है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते है।
विज्ञापन

श्री अन्न को बढ़ावा देने व नौनिहालों में इसकी जानकारी देने के लिए मिलेट्स पुनरूद्धार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग 200 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें निपुण बनाएगा। ये शिक्षक नौनिहालों को स्कूल में इसकी उपयोगिता बताएंगे। साथ ही अभिभावकों को इसके उत्पादन प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.रमेशचंद्र यादव, उप परियोजना निदेशक आत्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed