फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students made aware for voting by forming human chain

मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों ने मतदान के लिए किया जागरूक

Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students made aware for voting by forming human chain
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गरियांव के शिक्षक और छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर सात मार्च को मतदान के लिए जागरूक किया। वोट करेगा जौनपुर, पहले मतदान फिर जलपान, वोट देने जाना है लोकतंत्र का पर्व मनाना है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, के नारों के साथ जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि देश की लोकतंत्र की मजबूती के लिए महापर्व रूपी यज्ञ में सबको अपनी दान रूपी आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इस मौके पर संजय कुमार मिश्र, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद, प्रवीण श्रीवास्तव, सुदेश कुमार, अजीत सिंह चौहान, शीतला प्रसाद, अरविंद तिवारी, चंपा मौर्य, अनारा यादव, प्रीति राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन

धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी को जागरूक किया। संचालक नितेश यादव ने रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर दीपेंद्र, अत्येन्द्र, अश्वनी, छोटू राजवंशी, मनीष सरोज, विजय, सपना आदि उपस्थित थी। मीरगंज के प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के बच्चों ने सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली। रैली महादेव मंदिर तक गई जहां बच्चों ने मंदिर के सामने वाले मैदान में मतदाता जागरूकता के लिए शपथ ली। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने सभी से मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित किया। रैली में अल्ताफ हुसैन, आदेश पांडेय, रामजी यादव, राजीव सिंह, हरिशंकर सरोज, शिव बहादुर भारतीया, डाली, सरोज, कीर्तिलता सिंह, विपिन सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed