फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students made aware about cyber crime

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber crime
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को पुलिस की ओर कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को साइबर चुनौतियों के प्रति सजग किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायण यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक आपराधिक कृत्य है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। आनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें। अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक खतरनाक अपराध है। जिसमें इंटरनेट और कंप्यूटर का उपयोग शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चरण में साइबर क्राइम पकड़ में नहीं आता है। लेकिन अपने परिणामों के साथ यह सभी की नजर में आ जाता है। डेटा और जानकारी का अवैध हस्तांतरण किया जाता है। जो किसी व्यक्ति या समूह के लिए गोपनीय और बहुमूल्य हो सकता है। इस मौके पर जय सिंह, अखिलेश सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed