फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students expressed resentment towards college by polishing shoes

छात्रों ने जूता पालिश कर कालेज के प्रति जताया आक्रोश

Thu, 19 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students expressed resentment towards college by polishing shoes
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विषय के छात्रों ने बुधवार को जूता पालिश कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेता उद्देश्य सिंह, विशाल सिंह व कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने जेसिज चौराहे पर जूता पालिश कर छात्रों को सुविधाएं दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों नेताओं का कहना है कि महाविद्यालय के छात्रों की मांगों की अनदेखी कर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। कालेज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मानक के तहत आवश्यक है परंतु महाविद्यालय प्रशासन इस पर कोई सुधि नहीं ले रहा है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोगात्मक विषयों में शोध कार्य करने की सुविधा प्रदान करना चाहिए लेकिन महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है। और न ही पीली कोठी फार्म छात्रों को आवंटित की जा रही है। छात्रों को पढ़ाने के लिए कई विषयों के शिक्षक नहीं है। छात्रों को कक्षाओं में बैठने की दिक्कत है। एक एक कक्षाओं में 150-200 छात्रों के प्रवेश सुनिश्चित किए गए है। महिला कामन रूम के साथ साथ महाविद्यालय में शौचालयों की भी समस्या है। मेडिकल फीस तो ली जा रही परन्तु मेडिकल कि सुविधाएं नदारद है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुदान से बने समस्त छात्रावासों को छात्रों के अलावा अन्य लोगों को आवंटित किया गया है। मगर इस पर न ही जिला प्रशासन की नजर है और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन की। छात्र नेता विशाल सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देता है तो हम सभी उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। छात्र नेता कौतुक उपाध्याय ने कहा कि हमारी मांगे प्राथमिक और जायज है जिनके बिना शिक्षा के अस्तर में सुधार नहीं लिया जा सकता। इस अवसर पर छात्र नेता प्रिंस जैसवार, सूर्य प्रताप, अभिषेक, शुभम सिंह, अंश सिंह, सिद्धार्थ, अनिकेस मौर्य, विकास वर्मा, गौरव, विराट, यादवेन्द्र, सुशांत, रजनीकांत, विशाल सरोज, अनिकेत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बूट पालिश कर चुनाव तिथि घोषित करने की मांग
जौनपुर। सपा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर गेट पर बूट पॉलिश किया। रजनीश मिश्रा ने कहा कि तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं है तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत वर्षों से छात्र संघ चुनाव से होते आए है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव का होना बहुत जरूरी है। छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला है। छात्र संघ चुनाव होने से छात्र-छात्राओं को समस्या का सामना नहीं करना पड़े हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। प्रत्येक छात्र की समस्या का समाधान करने का एक माध्यम मिलेगा। इसलिए जल्द ही छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित की जाए। अन्यथा कार्यकर्ता प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बूट पॉलिश करने वालों में विनोद शर्मा, सनी यादव, आशुतोष यादव, विकास यादव, लालू यादव, विजय राहुल, अजय, रितेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed