फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Special train will run up to Ghazipur City, will stop at Jaunpur

Jaunpur News: गाजीपुर सिटी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में होगा ठहराव

Thu, 01 Oct 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Special train will run up to Ghazipur City, will stop at Jaunpur
जौनपुर। रेलवे ने पुणे के हडपसर-गाजीपुर सिटी के बीच सप्ताह में दो दिन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हडपसर से को 13 अक्तूबर से 20 नवंबर तक व गाजीपुर सिटी से 15 अक्तूबर से 22 नवंबर तक 12-12 फेरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसका ठहराव जौनपुर जंक्शन पर होगा। इससे यहां के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 01431 हडपसर से शुक्रवार एवं मंगलवार को सुबह 6.55 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन होते हुए अगले दिन जौनपुर स्टेशन पर शाम 5.35 बजे पहुंचेंगी। यहां से 5.40 बजे प्रस्थान कर औड़िहार जंक्शन होते हुए रात 8:15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से रविवार और बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे प्रस्थान कर औड़िहार जंक्शन, होते हुए जौनपुर स्टेशन पर सुबह 7 बजे पहुंचेंगी, यहां से 7.05 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मुंगावली, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन हडपसर शाम 4:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, वातानुकूलित सहित कुल 18 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed