फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six lakh rupees fraud in the name of getting a job, FIR filed against two brothers

Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी, दो भाइयों पर प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees fraud in the name of getting a job, FIR filed against two brothers
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर निवासी बीना साहू से बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिकरारा थाना क्षेत्र के दुदौली निवासी अजीत कुमार मिश्र और उसके भाई आनंद कुमार मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीना साहू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अजीत कुमार मिश्र जनता इंटर कॉलेज दुदौली का प्रबंधक है। उसने उनके बेटे तरुण कुमार को विद्यालय में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर विभिन्न माध्यमों और किश्तों में करीब छह लाख रुपये लिए गए। पीड़िता के अनुसार रुपये जिलाजीत प्रजापति के माध्यम से भी दिए गए। रकम लेने के बाद न तो बेटे को नौकरी दिलाई गई और न ही रुपये वापस किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर दोनों भाई गाली-गलौज करने के साथ ही उसे धमकी देते हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि लेनदेन और घटना से संबंधित वीडियो सुरक्षित है। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी संबंधित अधिकारियों और थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके सिंह बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed